क्या कहता आज का राशिफल ,कैसे आपके आज सितारे -जानिए अपना राशिफल |

क्या कहता आज का राशिफल ,कैसे आपके आज सितारे -जानिए अपना राशिफल |

मेष 

पॉजिटिव- ग्रह गोचर लाभदायक बना हुआ है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा तथा कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता भी बनी रहेगी। पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़े। आपको नई उपलब्धियां मिलने वाली है। व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाए उचित योजना बनाकर ही क्रियान्वित करें। अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार लेना आपको थका भी देगा। नकारात्मक बातों पर ध्यान देने से आपकी सोच और स्वास्थ्य प्रभावित होंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों और स्टाफ का उचित सहयोग बना रहेगा। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। टैक्स लोन जैसे मामलों को स्थगित रखें। क्योंकि कुछ उलझने पैदा हो सकती हैं।
लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए भी समय निकालना घर के वातावरण को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह शारीरिक समस्या को लापरवाही में ना लें। तुरंत इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष 

पॉजिटिव- किसी खास इंसान के मार्गदर्शन में आप अपने कामों को बहुत अच्छे से प्रारूप देने में सक्षम रहेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श होगा। धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में भी उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। पुराने झगड़े दोबारा उभर सकते हैं। पढ़ाई कर रहे बच्चों में आलस रहेगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों को भी बहुत सावधानी से सुलझाएं या आज स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में आपके किए नए प्रयोग फायदेमंद होंगे। आपका अपने काम के प्रति मेहनत के बेहतरीन रिजल्ट मिलेंगे। अपनी महत्वपूर्ण फाइलों और पेपर को बहुत संभालकर रखें, वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहने की वजह से घर में सुख-शांति का माहौल व्याप्त रहेगा। प्रेम संबंध में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें। थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन

पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी रुकी हुई कोई गतिविधि पुनः शुरू होगी। आप अपनी सूझबूझ से परिवार से संबंधित किसी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे तथा आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। युवा अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- गैर कानूनी गतिविधियों से दूर रहे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत करने की बजाय वर्तमान स्थिति को ही बेहतर बनाने में ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी कार्य में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। उचित आर्डर मिल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती हैं।
लव- परिवारिक माहौल मधुर रहेगा। मेहमान नवाजी और मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क

पॉजिटिव- इस समय भाग्योदय दायक स्थिति बनी हुई है। किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दूरदराज रह रहे संबंधियों और मित्रों से पुनः संपर्क स्थापित करें। इनसे आपको उचित सलाह-मशवरा मिलेगा और लाभदायक परिस्थितियां भी बनेंगी।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेने से पहले परिस्थितियों की उचित जानकारी लेना जरूरी है। क्योंकि कोई आपकी भावना का गलत फायदा उठा सकता है। विद्यार्थी व युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान दें। जोश में आकर किसी की कोई भी मदद करने जैसा वादा ना करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ चुनौतियां रहेंगी। हालांकि आपके प्रयासों से कुछ सुधार अवश्य आएगा। इसलिए धैर्य बनाकर रखना अति आवश्यक है। नौकरी में आपके कार्यों की सराहना होगी तथा अच्छे संबंध भी स्थापित होंगे। लेकिन विपरीत लिंगी सहयोगियों के साथ थोड़ी दूरी भी बनाकर रखें।
लव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे और घर में सुखद माहौल रहेगा। युवा वर्ग डेटिंग इत्यादि का भी आनंद लेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ हल्का-फुल्का तनाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह 

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। शेयर्स या किसी पॉलिसी आदि में निवेश करना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों का ध्यान अब पढ़ाई में केंद्रित होता जा रहा है तथा रिजल्ट भी बेहतर ही होगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा ना करें, आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है।
व्यवसाय- अपनी व्यवसाय की योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह आपको नई उपलब्धियां प्राप्त करने में मदद करेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कार्यों के प्रति उचित योगदान देने से उच्चअधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी।
लव- पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाए। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- मौसम और तनाव की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन रह सकता है। गरिष्ठ तथा तला-भुना खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या 

पॉजिटिव- दूसरों से सहयोग की उम्मीद ना करके अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें तथा जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम निपटाने का प्रयास करें। कुछ नजदीकी लोगों से मेल मुलाकात लाभदायक साबित होगी तथा आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी।
नेगेटिव- वातावरण के अनुसार अपने आपको ढालना भी सीखना चाहिए। ज्यादा जिद में रहना भी ठीक नहीं है। युवाओं को अपने भविष्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। दूसरों की मदद करने के साथ-साथ अपने परिवार का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। स्थान संबंधी योजनाओं पर काम शुरू होगा। साथ ही इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने की भी कोशिश कामयाब रहेगी। कोर्ट केस संबंधी मामलों में ज्यादा ना उलझे।
लव- घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर सभी सदस्य में प्रसन्नता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- गिरने या वाहन आदि से चोट लगने की आशंका बन रही है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें। साथ ही कोई रिस्क लेने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

तुला 

पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। किसी भी प्रतिस्पर्धा की स्थिति में आपका मनोबल बना रहेगा तथा कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समाधान ढूंढे। कहीं भी फिजूल की बहसबाजी में ना पड़े। अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बनते बनते रुक भी सकता है। मकान अथवा वाहन संबंधी कागजात संभालकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे, जो आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित होंगे। कोई सरकारी मामला हल हो जाने से व्यवसायिक गतिविधियां और अधिक बेहतर होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही बनी रहेगी।
लव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा टोका-टोकी ना करें, इस वजह से मनमुटाव आ सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- अव्यस्थित होने की वजह से खांसी, जुकाम जैसी परेशानी तंग कर सकती है। मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक

पॉजिटिव- आज सुबह ही अपनी दिनभर की गतिविधियों का प्रारूप बना ले। समय अनुकूल है। आपके कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न होते जाएंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी खरीददारी में भी परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कामकाज की अधिकता की वजह से स्वभाव में कुछ तल्खी और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति रहेगी। विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद होने की स्थिति भी बन रही है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। किसी भी समस्या को धैर्य से सुलझाएं।
व्यवसाय- बिजनेस के काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। सिर्फ अपनी काम योजना बनाकर पूरे करते जाएं। मार्केटिंग तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में भी समय व्यतीत होगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। ऑफिस में कुछ मतभेद उठ सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। जिसका असर घर की सुख-शांति और व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- अस्त-व्यस्त दिनचर्या और खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

धनु

पॉजिटिव- कार्यप्रणाली बेहतर होगी तथा किसी काम में में उचित सफलता मिलने से उत्साह और अधिक बढ़ेगा। जिससे दिन भर की थकान भी भूल जाएंगे। युवाओं तथा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं।
नेगेटिव- ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है, दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा खुद पर ही भरोसा रखकर कार्य करें। तभी सफलता मिलेगी। अपने निकट संबंधियों और मित्रों के साथ संबंध मधुर रखे, परंतु साथ ही अपनी व्यक्तिगत गतिविधियां भी सीक्रेट रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार व मूल्यांकन करने की जरूरत है। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए आज का दिन उत्तम है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अचानक ही किसी प्रकार की यात्रा का आर्डर आ सकता है।
लव- सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी सरसता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- माइग्रेन व सिर दर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। गरिष्ठ तथा तला-भुना खानपान लेने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मकर

पॉजिटिव- किसी मित्र की मदद से आपकी कोई समस्या हल होगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी जानकारी हासिल करने संबंधी रुचि बनी रहेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत तथा रुचि पूर्ण कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे।
नेगेटिव- समय अनुसार खुद में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन लाएं। मकान और गाड़ी से संबंधित कागजातों को लेकर कुछ दिक्कत रह सकती हैं। किसी भी कार्य को करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में दिन व्यस्तता पूर्व व्यतीत होगा और आपको आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सरकारी नौकरी में किसी भी तरह के अनुचित कार्य में दिलचस्पी ना ले। कोई इंक्वायरी आदि हो सकती हैं।
लव- पति-पत्नी में इगो को लेकर मतभेद रह सकते हैं। इनका असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ

पॉजिटिव- अपने व्यक्तित्व में सुधार लाने से आप कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य व आध्यात्मिक कार्यों में रुचि ले। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव आएगा। खास लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे।
नेगेटिव- आज कहीं भी पैसे की लेनदेन संबंधी गतिविधि को स्थगित रखें। क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है। युवाओं को किसी इंटरव्यू वगैरह में सफलता ना मिलने से निराशा की स्थिति रहेगी। मनोबल गिरने की बजाय पुनः प्रयास करें।
व्यवसाय- कारोबारी दिक्कतें अभी बनी रहेगी। हालांकि आप अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। परंतु आय के मामले में अभी कुछ संतोष रखना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध ना बिगाड़े।
लव- परिवार में चल रहे तनाव को बाहरी लोगों से शेयर ना करें। आपस में ही बैठकर मामला सुलझा ले, तो उचित रहेगा।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों व नसों में खिचाव व दर्द महसूस हो सकता है। व्यायाम आदि में लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मीन 

पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा और आप सुकून और शांति महसूस करेंगे। आपकी सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है, जिससे आपकी कोई चिंता भी दूर होगी। कोई उपलब्धि हाथ में आए, तो उसे हासिल करने में बिल्कुल भी देर ना करें।
नेगेटिव- बच्चों की परेशानियों के समाधान में उनका सहयोग करें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें। कोई दुखद समाचार मिलने पर अपना मनोबल बनाकर रखें। बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय अपने दम पर ही लेने की कोशिश करें। अन्य व्यवसायियों के साथ कुछ मतभेद जैसी स्थिति बन सकती है। व्यवहार में पारदर्शिता बनाकर रखें। इससे संबंध पुनः मधुर बनेंगे। स्थान परिवर्तन या आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने की भी जरूरत है।
लव- पति-पत्नी आपसी नोक-झोंक को विराम दें, वरना घर की व्यवस्था भी बिगड़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन तथा कफ, नजला जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1