

संजय कुंवर,बद्रीनाथ,


पहाड़ों में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली से लेकर बद्रीनाथ धाम के मध्य जगह बाधित हो गई


, देर रात की बारिश से सीमांत में बरसाती नाले उफान पर आ गए,जोशीमठ ब्लॉक में करीब 53मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है,


बदरी पुरी में जहां बारिश के चलते कंचन नाले में आए उफान से बदरीनाथ नेशनल हाईवे आज सुबह बाधित हो गया


जैसे खोलने का कार्य दोपहर तक युद्ध स्तर पर जारी रहा,वहीं गुलाब कोटी,पागल नाला, सहित नंद प्रयाग चमोली में भी भारी बारिश के कारण हाई वे पर आज सुबह आवाजाही बाधित रही, हाई वे बाधित होने से तीर्थ यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा,


