भारी बारिश से फाटा में हादसा, गदेरे के पास मलबे में दबने से चार नेपाली मजदूरों की मौत

भारी बारिश से फाटा में हादसा, गदेरे के पास मलबे में दबने से चार नेपाली मजदूरों की मौत

उत्तराखंड केदारनाथ

घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। फाटा में भारी बारिश से चार नेपाल के मजदूर मलबे में दब गए। चारों की मौत हो गई।

भारी बारिश से रुद्रप्रयाग के फाटा में हादसा हो गया। गदेरे में आए मलबे में दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई। सभी लोग नेपाल के थे, शवों को डीडीआरएफ की टीम रुद्रप्रयाग लेकर गई। 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपेड के पास खाट गदेरे के पास चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही टीम घटना स्थल के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य िकया।  वहां चार लोग मलबे में दबे दिखे जिन्हें तुरंत वहां से निकाला गया, लेकिन तब तक चारों की जान जा चुकी थी।