

रिपोर्ट- भगवान सिंह पौड़ी


पौड़ी से नौकरी की तलाश में बहेली गांव से हरिद्वार गया एक 21 वर्षीय युवक सचिन बीते 2 माह से लापता है, परिजनों ने दो माह पूर्व पुलिस को मामले पर तहरीर भी दी और युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई लेकिन दो माह बीत जाने के बाद


भी पुलिस युवक को नही खोज पाई, जिससे परिजन और ग्रामीण हताश होकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, युवक की मां ने बताया की दो माह पूर्व उसका बेटा अपने दोस्त के कहने पर हरिद्वार नौकरी के लिए गया था इसके बाद से ही


युवक का फोन बंद है परिजनों को संदेह है की उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी न घटी हो, वहीं ग्रामीणों को संदेह है कि युवक किसी ट्रैप में फंस चुका है पुलिस ने बताया की युवक के खाते से कई बार पैसे निकाले गए हैं


और ये पैसे अलग अलग लोकेशन से निकाले जा रहे हैं पुलिस का दावा है की जिन बाहरी शहरों से पैसे निकाले जा रहे हैं उनके सीसीटीवी पर भी युवक ही पैसे निकालते देखा गया है, परिजनो ने युवक को जल्द खोजने की मांग पुलिस से की है।


