बाल विकास परियोजना द्वारा भी नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा तिरंगा

बाल विकास परियोजना द्वारा भी नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा तिरंगा

स्थान – जसपुर उधमसिंह नगर

रिपोर्टर- प्रदीप श्रीवास्तव

जसपुर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास परियोजना शहरी में ग्रामीण क्षेत्रो में “हर घर तिरंगा” बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में देश की आन बान शान के प्रतीक तिरंगे महोत्सव की जागरूकता अभियान को लेकर हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के अलग जागते हुए अभियान के अन्तर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें

देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के बार्ड सभासदो व नगर के समाजसेवियों ने भी प्रतिभाग किया इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदिरा बर्गली ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पूरे देश में 78 वे स्वतंत्रता दिवस की धूम पूरे देश में मची है और आजादी का महोत्सव तैयारियां जोर शोर पर चल रही है जिसको लेकर महिला

सशक्तिकरण एवं बाल विकास परियोजना विभाग के निर्देश पर जयपुर के शहरी में ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकतियों एवं सहायिकाओं द्वारा घर-घर तिरंगा लगने को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जो हमारे लिए बड़े गर्व की बात है