स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

मनोज कश्यप

हरिद्वार

15 अगस्त को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर जनपद में

विभिन्न स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें खास तौर पर इंटरस्टेट बॉर्डर्स पर फोकस किया जा रहा है। इसके अलावा, जगह-जगह किराएदार, कामगार, और घरेलू नौकरों का सत्यापन अभियान भी जारी है, ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि नजरअंदाज न हो सके।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीडीएस और स्वान दल का सचल दस्ता भी लगातार भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय रहेगा।

इन दस्तों के साथ स्थानीय थाना पुलिस भी रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, होटल, लॉज, और धर्मशालाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग कर रही है।