

स्थान गदरपुर
रिपोर्टर महेंद्र पाल सिंह


गदरपुर के सती मठ मंदिर से सनातन धर्म मंदिर तक मुख्य बाजार से होते हुए एक विरोध मार्च का आयोजन किया गया इसमें बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन भी किया गया ।


इस मौके पर बोलते हुए गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने बताया कि केंद्र सरकार बांग्लादेश की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार चिंतित है और लगातार प्रयास कर रही है कि अल्पसंख्यकों पर अत्याचार ना हो।


इस मौके पर बोलते हुए गदरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा कि गदरपुर में आज 2 घंटे का बाजार बंद भी सांकेतिक रूप से किया गया और साथ ही सभी धार्मिक सामाजिक संगठन इस विरोध यात्रा में शामिल हुए हैं


हमारी मांग है कि केंद्र सरकार उचित कार्रवाई करते हुए बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर सुरक्षा सुनिश्चित करें और बांग्लादेश सरकार से बातचीत भी करें


