रुद्रप्रयाग टेंपो ट्रैवलर हादसे में चार कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई का विरोधसंभागीय परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।

रुद्रप्रयाग टेंपो ट्रैवलर हादसे में चार कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई का विरोधसंभागीय परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।

लोकेशन- ऋषिकेश
संवाददाता – सागर रस्तोगी

रुद्रप्रयाग टेंपो ट्रैवलर हादसे में चार कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है। संभागीय परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मचारी एआरटीओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

कर्मचारियों ने निलंबित कर्मचारियों को बहाल करने की मांग सरकार से की है। मांग पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया है।


संगठन के अध्यक्ष दीपक पांडे ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर नोएडा से चलकर रुद्रप्रयाग तक पहुंच गया और उसकी कहीं पर भी चेकिंग नहीं हुई। इसमें केवल ऋषिकेश के चेक पोस्ट पर तैनात चार कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहरना गलत है। इसलिए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया गया है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई का विरोध 24 जुलाई से किया जा रहा है। लेकिन अभी तक सरकार निलंबित कर्मचारियों की बहाली पर कोई फैसला लेने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए कार्य बहिष्कार शुरू किया गया है। बता दे कि कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से एआरटीओ कार्यालय में आने वाले सैकड़ो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस नही बन रहे है। वाहनों की फिटनेस जैसे कार्य भी नही हो रहे है। ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं हो पा रहा है। सैकड़ो लोग प्रतिदिन कार्यालय में आने के बाद परेशान होकर बैरंग लौट रहे हैं।