मेडिकल स्टोर से बरामद हुई 9416 ट्रामाडोल कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार

मेडिकल स्टोर से बरामद हुई 9416 ट्रामाडोल कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार

स्थान : रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)

ब्यूरो रिपोर्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मार्च 2026 को गदरपुर में बड़ी कार्रवाई की गई। एसटीएफ कुमायूं यूनिट, कोतवाली गदरपुर पुलिस और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने मुख्य बाजार में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।

छापे के दौरान 53 वर्षीय मेडिकल स्टोर स्वामी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में पुलिस ने 9416 ट्रामाडोल मिश्रित प्रतिबंधित कैप्सूल, 1300 अल्प्राजोलाम टैबलेट और 51 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि ये सभी दवाइयां एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर कोतवाली गदरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारीयों ने कहा कि पूछताछ जारी है। आरोपी से यह जानकारी जुटाई जा रही है कि प्रतिबंधित दवाइयां कहां से आती थीं और किन स्थानों पर सप्लाई होती थीं।

एसटीएफ कुमायूं यूनिट के प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य अवैध दवा और नशीले पदार्थों की सप्लाई को रोकना है।

कोतवाली गदरपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे ऐसे अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने कहा कि मेडिकल स्टोर सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनपद में नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक सघन बनाने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने सभी थानों के प्रभारियों को विशेष गश्त और चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल अवैध दवा की सप्लाई पर लगाम लगेगी बल्कि युवाओं को नशे की तरफ जाने से भी रोका जा सकेगा।

जनपद में नशे के खिलाफ अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा और ऐसे किसी भी अवैध व्यापारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है और कहा कि इससे क्षेत्र में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ेगी।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे के खिलाफ कोई भी रियायत नहीं दी जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी या अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।