
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – लोहाघाट (चंपावत)

उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो में आजकल चालक वाहन चलाना छोड़ क्लर्क का काम कर रहे हैं लोहाघाट डिपो के वर्कशॉप व कार्यालय में कलर्क न होने से निगम प्रबंधन के द्वारा चालकों से जबरन कलर्क का काम लिया जा रहा है


जिस कारण कार्य में काफी गलतियां होने से कई दिक्कतों का सामना चालक व परी चालकों को करना पड़ रहा है रोडवेज एम्पलाइज यूनियन अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा निगम प्रबंधन द्वारा डीपो को कलर्क तो नहीं दिए जा रहे हैं

उल्टा चालकों से कलर्क की ड्यूटी करवाई जा रही है जबकि डिपो में चालकों की काफी कमी है इसके अलावा चालकों को कलर्क के कार्य का ज्ञान न होने के कारण उनके द्वारा कार्य में काफी गलतियां करी जा रही हैं

जिनका खामियाजा अन्य चालक व परिचालकों को भुगतना पड़ रहा है वही अध्यक्ष जगदीश जोशी व चालकों ने निगम प्रबंधन से लोहाघाट डिपो में कलर्क की तैनाती कर चालकों को उनके मूल ड्यूटी में भेजने की मांग करी है



