
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज स्वराज सेवादल के अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क से भ्रष्टाचार महंगाई को लेकर एक विशाल रैली जिला अधिकारी कार्यालय के आवास तक निकली जा रही थी जिसकी परमिशन जिला प्रशासन ने नहीं दी


आज सुबह से ही स्वराज सेवा दल के कार्यकर्ता बुद्धि पार्क में एकत्रित होने लगे इसके बाद रमेश जोशी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से विकास नहीं हो पा रहा है महंगाई बढ़ रही है

और हम अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन और कुमाऊं कमिश्नर के कार्यालय तक एक पद यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन प्रशासन के द्वारा हमको रोका जा रहा है

वहीं प्रशासन ने कहा कि इस पदयात्रा की कोई भी अनुमति प्रशासन नहीं ली गई थी पदयात्रा निकालने को लेकर प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच बहस बाजी हुई लेकिन प्रशासन ने रैली की अनुमति नहीं दी



