उत्तराखंडः आठ साल में तोड़ दिया सात जन्मों का बंधन, पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

उत्तराखंडः आठ साल में तोड़ दिया सात जन्मों का बंधन, पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान -सितारगंज

शादी के समय सात जन्मों तक साथ देने और हर मुश्किल में खड़े रहने की कसमें खाई जाती है। लेकिन आज के दौर में लोगों ने इन वादों और कसमों का मजाक बना दिया। अब खबर ऊधमसिंह नगर के सितारगंज से है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बाद में आत्महत्या दिखाने के लिए शव को बाथरूम में फंदे से लटका दिया था। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार टांडा विजैसी थाना नूरिया जिला-पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी अंजू के जीजा मनोज दत्त ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि ससुर की मौत के बाद साली अंजू का पालन पोषण उन्होंने किया था।

आठ साल पहले अंजू की शादी वर्ष 2015 में गोविंदनगर पाड़ागांव शक्तिफार्म निवासी कमल बनिक पुत्र कार्तिक बनिक से कराई थी। अंजू के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैंशादी के कुछ साल बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ तो पति अंजू की पिटाई करने लगा। ऐसे में परेशान अंजू करीब छह माह पहले बच्चों को लेकर उनके घर आई थी। इसके बाद में वह अपने ससुराल चली गई। विगत 29 मई की शाम अंजू ने फोन कर कहा कि कमल कभी नहीं सुधरेगा। उसे यहां नहीं आना चाहिए था। तभी 30 मई की सुबह पता चला कि अंजू की मौत हो गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने अरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाल भुपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।

पति ने ही गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस के अनुसार आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से बाथरूम में लटका दिया था। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया