
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आये दिन पढ़े लिखे लोग भी उनके झांसे में आ रहे है। अब ठगों ने एक शिक्षक को अपने जाल में फंसा लिया। स्कूटी खरीदने के चक्कर में शिक्षक ने दो लाख की रकम गंवा दी। जब और रूपयों की डिमांड हुई तब उसे अपने साथ हो रही ठगी का अहसास हुआ। शिक्षक अब शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा।जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी एक शिक्षक को स्कूटी खरीदनी थी।


ऐसे में उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई। युवक ने खुद को फौजी बताते हुए हल्द्वानी में तैनात बताया। उसके कहा कि 2021 मॉडल की एक उसके पास स्कूटी है, जिसे वह बेचना चाहता है। शिक्षक और युवक के बीच 26 हजार रुपए में सौदा तय हो गया। लेकिन दोनों के बीच मुलाकात नहीं हुई।ठग ने स्कूटी इंश्योरेंस के नाम पर 120 रुपए की मांग की तो शिक्षक ने ऑनलाइन पेमेंट कर दी। इसके बाद फिर फोन आया जिस पर उसने कहा कि उसने 120 नहीं बल्कि 15120 रुपए मांगे थे। तो शिक्षक ने रूपये डाल दिये। इस बीच ठग ने उन्हें ऐसे बातों की में उलझाया कि वह रूपये देते गये।

उन्होंने उसे कुल 202520 रुपये दे दिये। जब वह 59 हजार रुपए और मांगने लगा तो शिक्षक को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद वह काठगोदाम थाने पहुंच गए। काठगोदाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है


