ज्वाला वन में अवैध हरे पेड़ धरासाई वन विभाग के स्थानीय कर्मचारी ओर अधिकारी तस्करों के साथ मिलीभगत कर खा रहे मोती मलाई कब होगी इनपर कार्यवाही

ज्वाला वन में अवैध हरे पेड़ धरासाई वन विभाग के स्थानीय कर्मचारी ओर अधिकारी तस्करों के साथ मिलीभगत कर खा रहे मोती मलाई कब होगी इनपर कार्यवाही

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर – सलीम अहमद

स्थान -रामनगर

तराई पष्चिम डिवीजन रामनगर की रेंज रामनगर क्षेत्र के ज्वाला वन में इन दिनों जंगल उजालों अभियान खूब चल रहा है जी हां सही सुना आपने वन विभाग के निचल कर्मचारियों के साथ माफियाओं के गठजोड़ से जमकर जंगलों को उजाड़ा जा रहा है ज्वाला वन क्षेत्र में वन निगम की लौट काटी जा रही है। जिसकी आड़ में बेशकीमती सागोन, और बिना परमिशन के यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटकर ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। ये सारा खेल निचले कर्मचारियों की मिलीभगत से चल रहा हैं तो वहीं वन विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारी अपने निचले कर्मचारियों के काले कारनामों से बेखबर नजर आ रहे हैं

आपको बता दें कि रामनगर के ज्वाला वन क्षेत्र से इससे पहले भी बड़ी मात्रा में यूकेलिप्टस के अवैध कटान का मामला सामने आया था लेकिन अब वन निगम की आड़ में सागौन के हरे पेड़ो को काटने का वीडियो आया सामने आया है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरीके से बेशकीमती सागौन के पेड़ों को काटा जा रहा है। जिन कर्मचारियों और अधिकारियों को ज्वाला वन में जंगलों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया हैं। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी सिक्को की खनक में अपनी आंखें मूंदे यह सब होते हुए देख रहे हैं कि माफियाओं द्वारा लंबे समय से वन क्षेत्र में पेड़ों का कटाव किया जा रहा है। वहीं पुरे मामले में डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि मैने स्वमं वहाँ जाकर जाँच की हैं

जाँच में जो पाया गया उसमे हम विभागीय कार्यवाही कर रहे हैं जिसको बाद में आपको बताया जायगा मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्यवाही की जाएगी कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई तो उस पर भी कानूनी तौर से कार्रवाई होगी।