
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -सुधीर चावला

स्थान -हरिद्वार

ज्वालापुर तहसील में सहारा कंपनी की बहादराबाद स्थित बेसकीमती जमीन पर चल रहे निर्माण कार्यों, और सहारा कंपनी में फंसे निवेशको के पैसों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सुराज सेवा दल का हरिद्वार तहसील परिसर में हल्ला बोल प्रदर्शन किया हरिद्वार में जनहित के मुद्दों पर आंदोलन करने वाले सुराज सेवा दल ने हरिद्वार तहसील में हल्ला बोल करते हुए आम जनता के मुद्दों पर आवाज बुलंद की।सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष रमेश जोशी ने मांग करते हुए कहा कि सहारा कंपनी के निवेशकों का पैसा लौटाया जाए


और और तब तक सहारा कंपनी की बहादराबाद स्थित बेशकीमती जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाकर निर्माण कार्य पर भी प्रतिबंध किया जाए और नक्शानिरस्त किया जाए।हरिद्वार जिले में सुराज सेवादल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार तहसील परिसर में प्रदर्शन कियाऔर प्रदेश में अफसरशाही हावी होने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार रेखा आर्य को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश के मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचार औरअफसरशाही पर लगाम लगाने की मांग की। सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि हरिद्वार जनपद में अवैध खनन से लदे वाहनों के कारण दो बड़े हादसे हो गए जिनमें लोगों को अपनीजान तक गंवानी पड़ गई।

दोनों मामलों में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई लेकिन बड़े अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। राज्य में सफेदपोशों कीसंलिप्तता के चलते ये सब हो रहा है और अफसरशाही हावी है। उनकी मुख्यमंत्री से मांग है कि उनकी इन सब मांगो को पूरा किया जाए नहीं तो सुराज सेवादल अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा।
ये हैं प्रमुख मांगे, जानिए…
(1) सहारा निवेशकों का पैसा लौटाया जाए और जब
रजिस्ट्री पर रोक लगा दी तो कार्य पर भी प्रतिबंध किया
जाए और नक्शा निरस्त किया जाए।
( 2 ) शराब तस्करी रोकी जाए और लाचार कानूनी
व्यवस्था मजबूत की जाए व सरकारी नंबरों को उच्च
अधिकारियों द्वारा रिसीव किया जाए ।
(3) शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त किया जाए और सरकारी
कर्मचारियों अधिकारियों के बच्चों को सरकारी स्कूल
अनिवार्य किया जाए ।
(4) सत्यम कंपनी के कर्मचारियों को कंपनी में बहाल
किया जाए व hp मैनेजर को बर्खास्त किया जाए
उत्तराखंड से स्थानांतरण किया जाए अन्यथा टैक्स को
रिकवर किया जाए
(5) ऊर्जा प्रदेश में बिजली के दाम घटाए जाए और
आम जनता को सुविधा प्रदान की जाए ।
(6) आयुष्मान कार्ड को खंडूरी जी के शासनकाल में बने
स्वास्थ्य कार्ड की तरह बनाया जाए ताकि मरीज को
जाते ही उपचार मिल सके और वह समस्त अस्पतालों में
लागू किया जाए। रुड़की मेयर को तत्काल प्रभाव से
हटाया जाए।



