हल्द्वानी- बेरोजगारी, महंगाई भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दो से ध्यान भटकाने के लिए रखी गई लैंड जिहाद की नीव : सुमित

हल्द्वानी- बेरोजगारी, महंगाई भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दो से ध्यान भटकाने के लिए रखी गई लैंड जिहाद की नीव : सुमित

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने लैंड जिहाद के मामले में राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, अघोषित बिजली की कटौती एवं खराब सड़कों जैसे कई महत्वपूर्ण मामलों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए लैंड जिहाद के नाम पर लोगों का उत्पीड़न कर रही है। लालकुआं के नगीना कॉलोनी में भी सरकार ने गरीब लोगों का उत्पीड़न करने का काम किया

उन्होंने कहा की प्रदेश की धामी सरकार के अंदर मानवता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है, कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश का कहना है जब जनता भाजपा सरकार को बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार,जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर घेरती है, तब हमेशा की तरह ही है लैंड जिहाद, लव जिहाद जैसे धार्मिक उन्माद के मामले को आगे बढ़ा कर लोगों ध्यान भटकाने का काम करते हैं और यही हाल उत्तराखंड के अंदर भी चल रहा है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी नया निर्माण का कोई कार्य नहीं हो रहा है। आम जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है,

युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मातृशक्ति अपने अधिकारों के लिए लड़ रही है, लेकिन राज्य की सरकार सिर्फ लैंड जिहाद का ढिंढोरा पीटने का कार्य कर रही है।