
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – चम्पावत

उत्तराखंड में फिर एक बार लापरवाही के मामले में शिक्षक चर्चाओं में हैं। इस बार का मामला चंपावत जिले के पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के कोट केंद्री राजकीय जूनियर हाईस्कूल का है। इस स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित 3 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।


जिलाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) डॉ. एएस गुंसाई ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। दरअसल पूरे मामले में तीनों शिक्षक औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल से गायब मिले थे। एक व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत की।

जिसके बाद व्यक्ति की शिकायत पर सीआईओ आरसी पुरोहित और चंपावत के बीईओ भारत जोशी ने 13 मई को कोटकैट्री जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया था।


