शारदा नहर में कार के गिरने से 5 लोगों की डूबने से हुई मौत

शारदा नहर में कार के गिरने से 5 लोगों की डूबने से हुई मौत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर –अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

खटीमा शारदा नहर में बीती देर रात इनोवा कार गिरने से पांच लोगो की हुई मौत। मृतक में महिला के साथ कार चालक व तीन बच्चे शामिल। खटीमा के लोहिया हेड पावर चैनल के करीब शारदा नहर में इनोवा कार गिर गई। इनोवा कार के शारदा नहर में डूबने से हुई दुर्घटना में कार चालक सहित 5 लोगों की मौत हो गई। मृतक महिला द्रोपति उसकी बेटी भाई के दो बच्चे व कार चालक है मृतकों में शामिल। मृतका द्रोपदी देवी जहां लोहियाहेड पॉवर हाउस में कार्यरत थी।

वही बीते देर शाम चकरपुर अंजनिया निवासी अपने भाई मोहन चंद के घर से अपने भाई के दो बच्चो को लेकर अपने लोहियाहेड स्थित घर को शारदा नहर मार्ग से होकर कार के माध्यम से लौट रही थी। मृतका के घर न पहुंचने पर उसके भाई ने जब फोन किया, तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। जिसके बाद मृतका के भाई मोहन चंद ने अपनी पत्नी के साथ स्कूटी में सवार होकर खोजबीन शुरू की। जिस पर उसे कार लोहियाहेड हेड पावर चैनल के पास शारदा नहर में नदी में गिरी हुई दिखी। मृतका के भाई ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।जिसके उपरांत पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर गोताखोरों के माध्यम से कार से सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला,

लेकिन पुलिस द्वारा कार से 5 लोगों को बाहर निकाले जाने पर उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में सभी मृतकों के पोस्टमार्टम की

मृतक द्रोपति देवी उम्र 34 वर्ष वाइफ ऑफ देवेंद्र निवासी लोहिया हेड पावर हाउस कॉलोनी।

ज्योतिD/O स्वर्गीय देवेंद्र निवासी लोहियाहेड,खटीमा।(मृतका द्रोपदी की बेटी)

मोहन सिंह धामीs/o बहादुर सिंह धामी, निवासी नगरा तराई खटीमा।(कार चालक)

दीपिकाD/O मोहन चंद, उम्र 7वर्ष ,निवासी अंजनिया,चकरपुर,खटीमा।

सोनू उम्र 5वर्ष,पुत्र मोहन चंद,निवासी अंजनिया,चकरपुर, खटीमा।

कार्रवाई गतिमान है। इस दुखद घटना के बाद खटीमा क्षेत्र में शोक की लहर है।