
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -श्रीनगर

पौड़ी श्रीनगर रोड पर गंगा दर्शन मोड़ के समीप बीती देर शाम को एक लेपर्ड कैट के मृत अवस्था में पाई जाने का मामला सामने आया है। जानकारी लेते हुए रेंज अधिकारी पौड़ी नागदेव रेंज ललित मोहन सिंह नेगी ने बताया कि वन विभाग को पौड़ी श्रीनगर रोड पर गंगा दर्शन मोड़ के समीप एक गुलदार के सावक के मृत अवस्था में मिलने की सूचना मिली।


बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां गुलदार की ही एक प्रजाति लेपर्ड कैट घटनास्थल पर मृत अवस्था में मिली। घटनास्थल पर श्री नगर थाने की पुलिस टीम भी मौजूद रही।

वहीं वन विभाग की टीम द्वारा मृत लेपर्ड कैट के शव को कब्जे में ले लिया गया। बताया की लेपर्ड कैट का पीएम करवा अग्रिम की कार्रवाई की जाएगी रही है।


