पूर्व विधायक के प्रयास से जसपुर में सड़कों के निर्माण के लिए 4 करोड़ 40 लाख की मंजूरी

पूर्व विधायक के प्रयास से जसपुर में सड़कों के निर्माण के लिए 4 करोड़ 40 लाख की मंजूरी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक चौहान

स्थान -जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने बताया कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विभिन्न मार्गों के पुननिर्माण के प्रस्ताव दिए गए थे, जिनके लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी थी, जिनकी अब वित्तीय स्वीकृति भी हो चुकी है।

पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने बताया कि जसपुर- भूतपुरी मार्ग उत्तराखंड बॉर्डर तक का पुननिर्माण धर्मपुर चौराहे से रायपुर मार्ग का निर्माण जसपुर नगर में मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर टाइल्स मार्ग का पुनर्निर्माण ओर पतरामपुर से मनोरथ पुर सड़क निर्माण उक्त मार्गों के निर्माण के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने वित्तीय स्वीकृति दे दी है। शीघ्र ही इनका पुननिर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रारंभ किया जाएगा।

सड़कों के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति होने पर पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल सहित भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है