लघु सिंचाई विभाग की स्पेशल इंजीनियरिंग

लघु सिंचाई विभाग की स्पेशल इंजीनियरिंग

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -रितिक अग्रवाल

स्थान -डोईवाला

सरकार किसानों व आमजन के विकास कार्यों को तेजी से करने का प्रयास कर रही है, ओर करोड़ों की योजनाओं पर कार्य कर आमजन को राहत देने का काम कर रही है। पर जब विभागीय अधिकारी इन योजनाओं को खस्ताहाल तरीके से करें, तो ऐसे में सरकार के खजाने को पलीता लगना तय है। ऐसा ही कुछ घोल- मोल लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी डोईवाला में कर रहे हैं। जिसमें लाखों रुपये की योजनाओं से सिंचाई नहरों का निर्माण तो किया जा रहा है, पर यह नहरे कितने दिन टिक पाएगी, यह भगवान भरोसे है। नहरों के निर्माण कार्य में घटिया खनन सामग्री का तो इस्तेमाल किया ही जा रहा है, ओर बिना खुदाई के ही नहरों के फर्मे भरे जा रहे हैं। ऐसे में विभागीय जेई की इंजीनियरिंग कमाल की है,

या यूं कहें कि बिना बुनियाद के ही बिल्डिंग खड़ी की जा रही है।बता दें कि लघु सिंचाई विभाग की ओर से ग्राम पंचायत माजरी ग्रांट के शेरगढ़ में सिंचाई नहरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन इन नहरों को बनाने में मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। साथ ही जो खनन सामग्री उसमें लगाई जा रही है, उसकी गुणवत्ता भी खराब बताई जा रही है। जिसका निर्माण कार्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों व किसानों के विरोध के बावजूद भी धड़ल्ले से जारी है। वहीं स्थानीय लोगों के विभागीय अधिकारियों को शिकायत किये जाने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नही की गई है। जिसको लेकर ग्रामीण विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत का अंदेशा जता रहें है।

ओर गूलों की जांच की मांग कर रहे है।वहीं सामाजिक कार्यकर्ता रणवीर सिंह सैनी ने कहा कि लगभग 25 वर्षों के बाद इन गूलों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन जिस तरह इन कार्यों को किया जा रहा है। यह नहरें मात्र एक साल से ज्यादा नहीं टिक पाएंगी। इसकी वजह से किसानों को भी भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ेगा। ओर यही वजह है कि स्थानीय जनता इन सिंचाई नहरों की गुणवत्ता की जांच की मांग कर रही है