

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी


एक बार फिर हल्द्वानी पुलिस चर्चाओं में है। इस बार महिला सिपाही ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद समूचे पुलिस प्रशासन में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इससे पहले भी कई मामले आये है लेकिन यह पहली बार है जब एक महिला सिपाही ने अपने पुलिस कॉन्स्टेबल पति पर आरोप लगाया है। दोनों ही उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने अपने पुलिस कॉन्स्टेबल पति के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।


महिला ने आरोप हैं कि वर्ष 2010 में उसकी शादी बनभूलपुरा थाने में तैनात सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से लगातार वह उसके साथ मारपीट कर रहा है, महिला सिपाही के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि पति बच्चों को भी मारता-पीटता है। महिला सिपाही का कहना है कि वर्ष 2021 में उसके पुलिस कांस्टेबल पति ने जहर देकर उसे व बच्चों को मारने की कोशिश की, जिसके चलते वह पैरालाइज हो गई है। उसकस पति और सास उसके साथ लगातार मारपीट करते हैं,। पुलिस कॉन्स्टेबल के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिली थी जिसके बाद उसे सस्पेंड किया गया था, महिला सिपाही की तहरीर के आधार पर उसके पति पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।


