
स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : संजय जोशी


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को हल्द्वानी में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के द्वितीय सत्र में शामिल होने पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारेबाजी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।




मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अगवानी की। इसके बाद प्रदेश कार्यसमिति के द्वितीय सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।


प्रदेश कार्यसमिति के इस सत्र को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।



राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। पार्टी नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और मिशन 2027 की तैयारियों को मजबूती मिलेगी।
बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने, संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा की जा रही है।




राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनका पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद का कार्यक्रम भी है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी को पार्टी के आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि यह दौरा संगठन को और मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम करेगा।

