

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- शुभम गंभीर

स्थान- बाजपुर


बाजपुर चीनी मिल में गन्ने के भुगतान को लेकर गन्ना किसानों ने चीनी मिल के सीसीओ का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने जल्द ही गन्ने का भुगतान नहीं किए जाने पर चीनी मिल को बंद करने की चेतावनी दी। बता दें कि बाजपुर चीनी मिल द्वारा चीनी मिल को गन्ना देने वाले किसानों को भुगतान नहीं किया गया। जिससे आक्रोशित होकर बीते दिनों भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने चीनी मिल के गेट को बंद कर दिया था, वही चीनी मिल के जीएम हरवीर सिंह ने 11 जनवरी तक गन्ने का भुगतान कराने का किसानो को आश्वासन दिया था,


लेकिन गन्ने का भुगतान नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू के नेतृत्व में गन्ना किसान चीनी मिल में एकत्र हुए। जहां किसानों ने चीनी मिल के सीसीओ राजीव कुमार का घेराव किया और जल्द गन्ने का भुगतान करने की मांग की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू ने कहा कि गन्ने का भुगतान नहीं होने से किसानों को काफी परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही गन्ने का भुगतान नहीं किया गया तो किसान चीनी मिल को बंद करने का काम करेंगे।


