लोहाघाट विधायक ने उप जिला चिकित्सालय में मरीजों व बंदीगृह में कैदियों को बांटे गरम कपड़े व कंबल, देखिये पूरी रिपोर्ट

लोहाघाट विधायक ने उप जिला चिकित्सालय में मरीजों व बंदीगृह में कैदियों को बांटे गरम कपड़े व कंबल, देखिये पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

लोहाघाट क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां विधायक अधिकारी ने मरीजों का हालचाल जाना तथा ठंड को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ जुनेद कमर को मरीजों के लिए गर्म कंबलो का वितरण किया तथा आगे भी हर संभव सहायता का भरोसा दिया

अस्पताल में कंबल वितरण करने के बाद विधायक अधिकारी लोहाघाट के न्यायिक बंदी ग्रह पहुंचे जहां उन्होंने कैदियों का हाल-चाल जान कर उनकी समस्याओं को पूछा तथा बंदियों को गर्म कपड़े, कंबल ,जुराब ,चप्पलों आदि का वितरण किया वही महिला बंदियों के द्वारा विधायक अधिकारी से मनोरंजन के लिए उनकी बैरक में एलईडी लगाने की गुहार लगाई गई

विधायक अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द ही महिला बंदियों के लिए उनकी बैरक में एलईडी लगाने का आश्वासन दिया वही सभी बंदियों के द्वारा विधायक अधिकारी को धन्यवाद दिया गया इस मौके पर शैलेंद्र राय ,हरदेव जोशी, जितेंद्र शाह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे