

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -अरशद हुसैन

स्थान -रूडकी

रुड़की की दुर्गा कॉलोनी के रहने वाले पूर्व सैनिको ने एसडीएम और एसपी देहात से मुलाकात की तथा उन्होंने ज्ञापन देकर मांग की है कि उनकीदुर्गा कॉलोनी जे ब्लॉक के में कुछ लोगों के द्वारा अपने मकानों का पानी मुख्य मार्ग पर छोड़ा हुआ है जिससे सड़क पर पानी व कीचड़ होने से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं और कॉलोनी के तकरीबन 1000 परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दरअसल रुड़की से सटे दुर्गा कॉलोनी में अधिकांश रिटायर्ड आर्मी के अधिकारी और उनके परिवार रहते है पर जे ब्लॉक के ही कुछ लोग घरों के गन्दे पानी को सार्वजनिक मार्ग पर डाल देते है


जिससे उन लोगो को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जहां एक आने जाने वाले राहगीर मार्ग पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं साथ ही साथ भयंकर बीमारियों का डर भी कॉलोनी वासियों को सताने लगा है। कॉलोनी के लोगों ने मांग की है कि उनकी समस्या का समाधान कराया जाए ताकि मोहल्ले के लोगो परेशानी से मुक्ति मिल सके। पीड़ित पूर्व सैनिकरिटायर्ड कैप्टन देशवाल भट्ट ने बताया कि कॉलोनी के करीब दो दर्जन परिवार ऐसे हैं जिन्होंने अपने पानी की निकासी का कोई साधन नहीं किया हुआ है

जिस कारण कॉलोनी में गंदगी फैल रही है। उन्होंने एसडीएम अभिनव शाह और एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह शिकायती पत्र देकर समाधान मांग की है।



