

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

बुधवार देर रात लोहाघाट से चमदेवल की ओर जा रहा पिकअप वाहन संख्या यूके 0 3ca 1653 रात 10:00 बजे के आसपास किमतोली व खालगड़ा के बीच अचानक वाहन के सामने जंगली जानवर आने से अनियंत्रित होकर 50मीटर गहरी खाई में जा गिरा वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना में पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं


पुलिस व लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को 50 मीटर गहरी खाई से निकाला तथा दोनों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जुनेद कमर ने बताया कि बुधवार देर रात 12:00 बजे के आसपास दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया था जिसमें राजेंद्र राम उम्र 50 वर्ष निवासी खरनाला की मौत हो चुकी थी तथा वाहन चालक राजेंद्र सिंह निवासी सिरकोट गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसका प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है

डॉक्टर कमर ने बताया गुरुवार को मृतक राजेंद्र राम का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है राजेंद्र राम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है



