
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

लोहाघाट के जर्जर हो चुके जच्चा बच्चा टीकाकरण केंद्र को डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देश पर ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है पिछले हफ्ते डीएम भंडारी ने जर्जर भवन में चल रहे टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया था तथा जर्जर भवन में टीकाकरण केंद्र को चलाने पर डीएम भंडारी ने नाराजगी जताते हुए सीएमएस डॉक्टर जुनेद कमर को तत्काल टीकाकरण केंद्र को शिफ्ट करने के आदेश दिए थे जिसके बाद टीकाकरण केंद्र को ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया


जहां आज पहली बार जच्चा बच्चा का टीकाकरण किया गया केंद्र शिफ्ट होने से आशा कार्यकत्रियों , स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस लेते हुए डीएम भंडारी का आभार जताया मालूम हो लंबे समय से टीकाकरण जर्जर भवन में कराया जा रहा था जहां कभी भी दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था

स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा कई बार केंद्र बदलने की मांग सीएमओ, सीएमएस से करी गई थी लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया लेकिन चंपावत के युवा डीएम भंडारी ने एक बार में ही समस्या का संज्ञान लेते हुए समाधान कर दिया डीएम भंडारी की कार्यप्रणाली पर हेल्थ वर्कर्स और लोगों ने खुशी जाहिर करी


