
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्ट – पंकज सक्सेना
स्थान – हल्द्वानी

बुधवार को कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। मौसम खराब होने के बावजूद जनता दरबार में फरियादियों का तांता लगा रहा। लोगों ने डीएम के सामने हाथी कॉरीडोर मामले से लेकर, सड़क, नाला ट्रीटमेंट, जमीन , मुआवजा संबंधित मामले रखे इसके अलावा कुछ ऐसे मामले भी थे जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। वहीं कई फरियादी ऐसे भी पहुंचे जो काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर चक्कर काट रहे हैं,


फरियादी मीडिया के कैमरे के सामने फफक कर रो पड़े पर डीएम से आश्वासन मिलने के बाद एक उम्मीद के साथ वापस लौटे मगर देखने वाली बात यह होगी कि उनकी फरियाद पर मोहर लग पाती है या नहीं। इधर डीएम ने फरियादियों की समस्या को त्वरित निस्तारण तो किया ही वहीं बताया कि नैनीताल भवाली राजमार्ग फिलहाल पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया है


लेकिन बीच-बीच में भूस्खलन हो रहा है ऐसे में जनता से अपील की गई है कि वह हाइडल गेट या आईटीआई मार्ग का उपयोग करें। वहीं हल्द्वानी के कलसिया नाले के ट्रीटमेंट के लिए एस्टिमेट तैयार किए जाने की बात कही है।


