
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्ट – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा पुरानी तहसील रोड पर कुछ दिन पूर्व नगरपालिका द्वारा दोनों साइड पीली पट्टी लगाई गई थी ताकि उसके अंदर फड़ या ठेले लग सके लेकिन उसके बाद भी पुलिस द्वारा दुकानदारों के अतिक्रमण करने पर चालान काटे गए। वही जब दुकानदारों ने पुलिस से कहा कि ये पीली पट्टी नगरपालिका द्वारा लगाए गई है जिस पर पुलिस ने नगरपालिका की पीली पट्टी को मान्य बताया। वही पुरानी तहसील के व्यापारियों के लिए पीली पट्टी जी का जंजाल बनी हुई है।
आपको बता दे कि नगर पालिका अध्यक्ष सोनी राणा द्वारा पीली पट्टी तो लगवा दी गई थी लेकिन जब पुलिस द्वारा व्यापारियों के चालान काटे जाते है तो नगरपालिका अध्यक्ष तो दूर की बात है नगरपालिका का कोई भी कर्मचारी वहाँ झांकने तक नही आता


। वही दोनों साइड चार चार फिट की पीली पट्टी लगाने से ठेले व फड़ आगे तक लग जाते है और बीच रोड पर बाइक की कतार तो ऐसे लग जाती है जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। समय-समय पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती है लेकिन मामला फिर ज्यों का त्यों हो जाता है। वहीं इस मामले में व्यापारियों ने बताया कि दुकानों के आगे ठेले व फड़ लगने से जाम की स्थिति बन जाती है।

वहीं खटीमा उपजिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट ने इस मामले में बताया कि नगरपालिका द्वारा लगाई गई पीली पट्टी बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में नगरपालिका ई ओ से बात की जाएगी और जो ठेले फड़ दुकानों के आगे लग रहे है उन पर भी चालान की कार्यवाही की जाएगी। अब देखना ये होगा कि पुरानी तहसील रोड के व्यापारियों को नगरपालिका की इस पीली पट्टी से कब निजात मिलेगी या ये पीली पट्टी व्यापारियों के लिए जी का जंजाल बनी रहेगी।


