
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – लोहाघाट

लोहाघाट जीआईसी का खेल मैदान लावारिस जानवरों का अड्डा बन गया है लावारिस जानवरों के आतंक से छात्र-छात्राएं व खिलाड़ी परेशान हैं इन जानवरों के फील्ड में घूमते रहने से मैदान में खेल गतिविधियों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है तथा जानवरों के द्वारा छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों पर भी अचानक हमला करा जा रहा है विद्यालय प्रशासन ने प्रशासन से आवारा जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है जीआईसी के प्रधानाचार्य श्याम चौबे ने बताया कि खेल मैदान में लोगों के द्वारा अनुपयोगी जानवरों को छोड़ दिया जा रहा है लावारिस जानवरों के चलते विद्यालय की प्रार्थना, खेलकूद गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है प्रधानाचार्य ने बताया


कि खेल मैदान में आने वाले मुख्य गेट को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था मामले कि थाने में तहरीर भी दी गई लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई अब गेट खुला रहने से आवारा जानवर खेल मैदान में घुस रहे हैं तथा विद्यालय परिसर में लगाए गए फूल व फलों के पौधों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं तथा काफी ज्यादा गंदगी इन लावारिस जानवरों के द्वारा विद्यालय परिसर में करी जा रही है प्रधानाचार्य चौबे ने बताया उनके द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है तथा जल्द ही डीएम चंपावत से मुलाकात कर विद्यालय के गेट की मरम्मत करने व चाहर दिवारी बनाने व जानवरों को आवारा छोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग रखी जाएगी मालूम हो कि

जीआईसी का खेल मैदान नगर का एकमात्र खेल मैदान है जहां खेल विभाग का खेल प्रशिक्षण शिविर चलता है तथा नगर के अन्य खिलाड़ी भी अभ्यास करते हैं लेकिन इन आवारा जानवरों की वजह से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी दिक्कत है आ रही है खिलाड़ियों ने भी प्रशासन से इन आवारा जानवरों से निजात दिलाने की मांग करी है


