


रिपोर्टर – संजय जोशी

स्थान – रानिखत

जिलाधिकारी वंदना के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा आज ताड़ीखेत ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण तथा विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बिल्लेख गांव में गोपाल उप्रेती के सेब के बागान को देखा। इस दौरान उन्होंने मुख्य उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि इसी प्रकार लगनशील किसानों का चयन कर कलस्टर बनाकर सेब तथा अन्य फलोत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि एवं बागवानी का प्रयाप्त प्रशिक्षण भी दिया जाए।
डीएम ने मनरेगा के तहत भी कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद बिल्लेख गांव में पहुंचकर किसानों द्वारा सब्जी उत्पादन हेतु किए जा रहे कार्यों को देखा तथा किसानों द्वारा किए गए कार्यो को देखा ।


नौघर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा जूनियर हाई स्कूल लछीना का निरीक्षण किया। यहां जिलाधिकारी ने स्थानीय जनसमस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों से बातचीत की तथा शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका समेत अन्य दस्तावेज चैक किए। इसके बाद जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने ग्राम मटेला मनिहार के अंतर्गत निर्मित पोलिहाउसों एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही मटेला/मनिहार गांव की सड़क के लिए भी बीडीओ तथा जिला पंचायत को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा ग्राम सभा की बैठक कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने सोनी/बिनसर में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। ग्राम धमाइजर में मत्स्य पालन के कार्यों को देखा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। डीएम वंदना ने केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान गनियाद्योली(रानीखेत) तथा कॉपरेटिव ड्रग फैक्ट्री, आरोग्य स्वयं सहायता समूह चिलियानौला का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जय किशन सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


