
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

कालाढूंगी के निकट निगम नाले में क्षतिग्रस्त हुई सुरक्षा दीवार और नाले के बहाव से रास्ता कट जाने की समस्या की शिकायत पर तहसीलदार कालाढूंगी प्रियंका रानी ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
यह नाला वन निगम डिपो के पास से गुलजारपुर बंकी, पूरनपुर होते हुए अन्य कई ग्राम सभाओं से होता हुआ जाता है।
निरीक्षण के दौरान गुलजारपुर बंकी के ग्रामीणों और ग्राम प्रधान दीपक गोस्वामी, सुखविंदर सिंह ने बताया यहां गांव के मार्ग की सुरक्षा को देखते हुए लोकनिर्माण विभाग द्वारा लाखों रुपया खर्च कर सुरक्षा दीवार बनाई थी, जो दो महीने भी नहीं टिक सकी है।
इसी के साथ रास्ते में


आरबीएम डालने के बजाए मिट्टी डालदी गई, जिस कारण अब ग्रामीणों का चलना भी मुश्किल हो गया है।
पूरनपुर में इसी नाले ने कई स्थान पर सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
अक्टूबर में आई आपदा में इस नाले से भयंकर कटाव हुआ था, अगर समय रहते विभाग ने कार्य किया होता तो आज यह समस्या उत्पन्न नहीं होती।
ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि ऐसी सड़कों में अब स्कूली बसें भी नहीं आ रही हैं, इस मार्ग से स्कूली बच्चों को भी मुख्य मार्ग तक पैदल जाना पड़ रहा है।

तहसीलदार प्रियंका रानी ने मौका मुआयना करते हुए शीघ्र ही समाधान करने और गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।


