परिजनों से बिछड़ी 6 वर्षीय मासूम को पुलिस ने सकुशल मिलाया, बच्ची के चेहरे पर लौटी मुस्कान

परिजनों से बिछड़ी 6 वर्षीय मासूम को पुलिस ने सकुशल मिलाया, बच्ची के चेहरे पर लौटी मुस्कान

स्थान : चमोली
रिपोर्टर : विनोद पांडे

चमोली जनपद में पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए परिजनों से बिछड़ी छह वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल उसके परिवार से मिला दिया। पुलिस के इस सराहनीय प्रयास से बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को छह वर्षीय अनिका, निवासी काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, माणा गांव पार्किंग के पास अपने माता-पिता से बिछड़ गई थी। पर्यटन क्षेत्र में परिजनों से अलग होने के कारण बच्ची असहाय हो गई थी।

इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात आरक्षी बृजेश कुमार और पीआरडी जवान सुरेंद्र की नजर बच्ची पर पड़ी। दोनों जवानों ने तत्परता दिखाते हुए मासूम को अपने संरक्षण में लिया और उससे जानकारी जुटाने के साथ ही उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस जवानों ने बच्ची के माता-पिता का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए। काफी देर तक की गई खोजबीन और अथक मेहनत के बाद आखिरकार बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया गया। इसके बाद पुलिस ने अनिका को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया।

अपनी बच्ची को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस जवानों की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मौके पर मौजूद पर्यटकों ने भी पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

पुलिस जवानों की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में आमजन की मदद के लिए भी तत्पर रहती है। छह वर्षीय मासूम को सकुशल अपनों से मिलाने के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।