प्रसूता की मौत का सीएम धामि ने लिया संज्ञान डीएम को निष्पक्ष जांच के लिए आदेश

प्रसूता की मौत का सीएम धामि ने लिया संज्ञान डीएम को निष्पक्ष जांच के लिए आदेश

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – चंपावत

जिला चिकित्सालय चम्पावत में एक महिला का विगत 19 जुलाई को ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया तथा 21 जुलाई को प्रसव के उपरांत चिकित्सालय से डिस्चार्ज करने के उपरांत पुनः बुखार की शिकायत पर महिला को दिनांक 27 जुलाई को जिला चिकित्सालय चंपावत में भर्ती किया था, जिन्हें 28 को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी को रैफर किया गया था जहां से भी रैफर होकर उक्त महिला का उपचार बरेली निजी चिकित्सालय में किया जा रहा था जहां ईलाज के दौरान 29 जुलाई को उक्त महिला की मृत्यु हो गई।


इस घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिला की मृत्यु पर दुःख एवं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत्यु के कारणों की निष्पक्ष जांच हेतु डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी को निर्देश दिए गए। डीएम नरेंद्र सिंह भण्डारी ने बताया कि महिला की मृत्यु पर एक समिति का गठन किया गया है जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी अध्यक्ष, डॉ0 प्रभा जोशी सर्जन, उपजिला चिकित्सालय व डॉ0स्वेता खर्कवाल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सदय होंगे।


डीएम भंडारी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए समिति को चार दिन के भीतर निष्पक्ष जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि


इस संबंध में जिस भी स्तर पर चूक हुई है और जिसकी इसमें गलती व लापरवाही पायी जाती है, तो इसमें सम्बंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। मालूम हो महिला संध्या की मौत पर महिला के परिजनों ने सोमवार को जिला चिकित्सालय चंपावत में प्रदर्शन किया था तथा परसों कराने में लापरवाही बरतने वाले दोषीयो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करी थी