इन्दिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जल्द होगा खेल विभाग को हस्तांतरित: रेखा आर्या

इन्दिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जल्द होगा खेल विभाग को हस्तांतरित: रेखा आर्या

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट: पंकज सक्सेना

स्थान: हल्द्वानी

जनपद प्रभारी और खेल एवं युवा मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार शाम गौलापार स्थित इन्दिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्टेडियम को कार्यदायी संस्था से खेल विभाग को हस्तान्तरित कर दिया जायेगा। रेखा आर्या कहा कि कोविड के दौरान स्टेडियम को स्वास्थ्य विभाग को दिया गया था।

वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की कुछ सामग्री यहां पड़ी हुई है इसे जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में जल्द से जल्द खेल सुचारू कर दिया जाएगा। जिन मानकों के अनुसार अपेक्षा की गई है

उन मानकों के परीक्षण के उपरान्त हैंडओवर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा खिलाड़ी जो लोग फौज की तैयारी कर रहे हैं उनके लिये यह स्टेडियम अभ्यास हेतु अनुकूल है।