युवाओं को खुलेआम सजा देने का वीडियो वायरल

युवाओं को खुलेआम सजा देने का वीडियो वायरल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: चंपावत

चंपावत में युवाओं को सजा देने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जानकारी के मुताबिक विगत दिनों चंपावत के मीट व्यवसाई अल्ताफ कुरेशी के साथ ढकना बडोला के युवाओं के द्वारा मारपीट करी गई थी उक्त घटना को लेकर कोतवाली चंपावत में मुकदमा दर्ज किया गया था तथा 30 जुलाई को दोनों पक्षों में समझौता होने के उपरांत युवाओं के परिजनों द्वारा अपने युवाओं को समझा-बुझाकर भविष्य में ऐसी गलती ना करने हेतु हिदायत देते हुए दिनदहाड़े सड़क में यह सजा दी जा रही है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कुछ लोगों के द्वारा 15 /20 युवाओं को सड़क में नाक रगड़ाई जा रही है

कान पकड़ कर उठक बैठक कराई जा रही है यह वीडियो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है सजा देने वाले लोग युवाओं के परिजन हैं या कोई और अन्य जिस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं लोगों का कहना है ऐसे खुलेआम सजा देना उचित नहीं है अगर युवाओं ने गलती करी थी तो उनको घर पर भी समझाया जा सकता था पर इस प्रकार बीच सड़क में दिनदहाड़े सजा देना काफी गलत बात है

इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है वही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने फोन वार्ता मैं बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया नहीं है लेकिन ऐसे खुलेआम सजा देना काफी गलत बात है इस मामले की जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं पुलिस कार्रवाई करेंगी कुल मिलाकर खुलेआम बीच सड़क में इस प्रकार की सजा देना गलत है पुलिस ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए पर मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं चंपावत के सीओ ऑपरेशन अभिनय चौधरी ने भी मामले की जांच करने की बात कही है