
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में कांग्रेस द्वारा आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक राज्य भर में निकाली जाने वाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की समीक्षा हुई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत और भुवन कापड़ी मौजूद रहे । यात्रा को लेकर बैठक में कुमाऊं मंडल के कांग्रेस के संगठनात्मक जिले के जिला अध्यक्ष और महानगर व ब्लाक अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा


कि 9 अगस्त से पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक जिले में 75 किलोमीटर पदयात्रा करेंगे, और रात्रि परिवार करेंगे साथ ही लोगों को कांग्रेस के आजादी के इतिहास और वर्तमान समय में महंगाई, भ्रष्टाचार और भर्तियों में घोटाले को लेकर जनता को जानकारियां देंगे। वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि


आज जिस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई उसके महत्व को लोगों को बताने की आवश्यकता है, खासकर युवा पीढ़ी को भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत कांग्रेस द्वारा आजादी के लिए किए गए संघर्ष को याद दिलाया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड में इस यात्रा के संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में यह यात्रा 9 अगस्त से शुरू होगी और 15 अगस्त तक चलेगी सभी बड़े नेता गांव में कस्बों में रात्रि प्रवास भी करेंगे।


