
स्थान :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी,

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


बीते दिनों रेल प्रशासन द्वारा लालकुआँ की नगीना कॉलोनी में सैकड़ों घरों में नोटिस चस्पा होने से आक्रोशित नगीना कॉलोनीवासियो ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। जिसके बाद तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी और विधायक को ज्ञापन भेजा।


बताते चले कि रेल प्रशासन ने बीते दिनों नगीना कॉलोनी में नोटिस चस्पा करते हुए 15 दिनो में घर खाली कर स्वयं निर्माण हटा लेने की चेतावनी दी है। जिसके बाद से क्षेत्रवासियो में आक्रोश पनपता जा रहा है। वही कॉलोनीवासियो ने बीते दिनों क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात कर उनके आशियाने बचाये जाने की गुहार लगाई थी।


वही क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि सब नगीना कॉलोनीवासी गरीब मजदूर वर्ग के लोग हैं, जो पिछले 30 वर्षों से नगीना कॉलोनी में निवास कर रहे हैं। उनके पास बिजली, पानी, स्थाई प्रमाण पत्र सहित सभी कागजात भी मौजूद हैं ऐसे में हर साल रेलवे प्रशासन द्वारा उन्हें नोटिस देकर बेवजह परेशान किया जाता है।

वही नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है जिस संदर्भ में रेलवे द्वारा नोटिस चस्पा किये गये है। रेलवे द्वारा अतिक्रमण को खाली किये जाने के लिये सहयोग मांगा जाता है तो फोर्स उपलब्ध कराई जायेगी।


