
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


लोकेशन -लालकुआँ

रिपोर्टर – मुन्ना अंसारी

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआँ ईकाई के चुनाव में कल शाम 5 बजे से चली मतगणना आज सुबह 4 बजे तक समाप्त हुई| जिसमें विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारियों ने प्रमाण पत्र सौपे, जिसके बाद सभी विजयी प्रत्याशियों ने नगर में ढोल नगाड़ों के साथ विजयी जुलूस निकाला| जिसमे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिवान सिंह बिष्ट ने जीत हासिल की तो वही महामंत्री पद पर सबसे अधिक 5 प्रत्याशी मैदान में थे|


जिन्हें पराजित करते हुए दिनेश लोहनी ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज की वही उपाध्यक्ष पद पर नन्दन सिंह राणा जीते, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरेश चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर शुभम शर्मा जीते, उपसचिव पद पर विनोद पाण्डेय जीते, संगठन मंत्री पद पर किशन भट्ट जीते, प्रचार मंत्री पद पर रवि अनेजा जीते, महिला उपाध्यक्ष पद पर मीना रावत जीती तो वही महिला सचिव पद पर प्रिया मित्तल ने निर्विरोध चुनाव में जीत हासिल की है।


