पुलिस ने सिकंदरपुर में फायरिंग की घटना में शामिल फरार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -संदीप कुमार

स्थान -भगवानपुर

भगवानपुर पुलिस ने सिकंदरपुर में फायरिंग की घटना में शामिल फरार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं इस मामले में दो अभियुक्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।


आपको बता दें कि चार मई को मंजूर हसन निवासी सिकन्दरपुर ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि गाँव सिकन्दरपुर के सहजान,नफिस,जुबैर,आसिफ व असलम द्वारा अवैध हथियार लहराते हुए फायरिंग की थी जिससे गाँव के लोगो मे भय उत्पन्न हो गया था जिसके आधार पर थाना भगवानपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसकी सूचना उच्चाधिकारीगणों को दी गयी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया तथा घटनास्थल से सीसीटीवी फुटैज संकलन किये गये

जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस टीम को मिली। पुलिस टीम द्वारा चार मई को मुखबिर की सूचना पर सैनी धर्मकांटे के सामने गागलहेडी रोड भगवानपुर से अभियुक्तगण शहजान व नफीस निवासी सिकंदरपुर को एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। परिणाम स्वरूप शेष फरार अभियुक्तों को आज सात मई को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अफजाल,आसिफ व जुबैर को दरगाह हजरत बाबा मुल्तानी शेर सिकन्दरपुर से गिरफ्तारी किया है। अभियुक्तगण को पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।