
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान -लकसर

लकसर नगर में बिना पंजीकरण ओर डिग्री के संचालित किये जा रहे एक होम्योपैथी क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंद कर दिया है–इसके साथ ही क्लीनिक संचालक पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी भी चल रही हैं–यह पुरी कार्रवाई मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर की गई शिकायत के आधार पर की गई है


शुक्रवार को जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. विकास ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग की के साथ लक्सर कोतवाली पहुँचे तथा चौकी प्रभारी एसआई यशवीर सिंह नेगी, व एसआई बुद्धि सिंह पंवार को साथ लेकर नगर के महावीर होम्योपैथी क्लिनिक पर छापा मारा। मौके पर मोजूद क्लीनिक संचलाक महावीर से टीम ने पूछताछ की पर वह किसी भी पद्धति से इलाज करने की कोई डिग्री या डिप्लोमा नहीं दिखा पाया।

इसके बाद टीम ने कथित डॉक्टर व उसके क्लिनिक में काम करने वाली तीन महिला स्टाफ को क्लिनिक से बाहर निकाला और फिर क्लिनिक पर सील लगा दी। टीम प्रभारी डॉ. ठाकुर ने बताया कि किसी व्यक्ति ने महावीर होम्योपैथी क्लिनिक की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर क्लिनिक के बारे मे गंभीरता से जांच कराई गई थी। पता चला कि इस नाम का कोई क्लिनिक स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं है।


इसके बाद शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया गया है। क्लिनिक पर सरकारी सील लगाने के बाद टीम सीधी कोतवाली पहुंची और क्लिनिक संचालक को नामजद करते हुए तहरीर दी। चौकी प्रभारी नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम किया जा रहा है। मुकदमे की विवेचना में पुलिस को जो साक्ष्य मिलेंगे, उन्हीं के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।।



