सरोवर नगरी के बारापत्थर क्षेत्र में चला बुलडोजर। तीन दर्जन कच्चे, पक्के निर्माण हुए धराशायी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -ललित जोशी

स्थान -नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार का भी बुलडोजर चला ।जिसमें कई कच्चे, पक्के अवैध रूप बनाये गये आशियानों को ध्वस्त कर डालायहाँ बता दें बारापत्थर घोड़ा स्टैंड के समीप वन भूमि में हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन सहित वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से सड़क पर बने अवैध अतिक्रमण में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के बीच विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि प्रशासन व अन्य विभागों की टीम मौके पर पहुचकर अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।उन्होंने कहा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सख्त हिदायत दी गई है कि वे नगर में किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर उसमें कार्यवाही करें।

यहाँ बता दें कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कुछ दिन पूर्व माल रोड व बारापत्थर के निरीक्षण के दौरान वहां वन भूमि में हुए निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे ।

जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की घोषणा की थी।
इस सम्बंध में नगर पालिका द्वारा मुनादी कर अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण हटाने को कहा गया था बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों द्वारा उसे नही हटाया गया ।जिसके बाद आज बुलडोजर चलाकर लगभग तीन दर्जन अवैध रूप से कच्चे, पक्के बनाये गये झोपड़ियों को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिये गए हैं। इस दौरान सी ओ संदीप नेगी, समेत नगर पालिका, प्राधिकरण, वन विभाग कर्मचारियों व पुलिस बल तैनात रहा।