
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -ललित जोशी

स्थान -नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा सुखद समाचार राजकीय बीड़ी पांडे अस्पताल ने दिया है।यहाँ बता दें राजकीय बीड़ी पांडे अस्पताल जब से बना होगा तब से आज तक यहाँ सी टी स्केन मशीन पहली बार लगी तो जनता के साथ साथ तमाम मरीजों व उनके तामिरदारो के लिए फायदे मंद रहेगी।


राजकीय बी ड़ी पांडे अस्पताल में महानिदेशक स्वास्थ्य उत्तराखंड तृप्ति बहुगुणा ने सी टी स्कैन का शुभारंभ कर जनता को सौपा। इस मौके पर उन्होंने कहा सरकार हर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर देने के लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा जिन अस्पताल में सी टी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आदि सुविधा उपलब्ध नहीं है उन अस्पताल में जल्दी ही यह सेवा उपलब्ध करा दी जायेगी।महानिदेशक ने यह भी कहा जिन अस्पताल में स्टाफ की कमी है उसको भी पूरा किया जायेगा।इस मौके पर जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल, , कुमाऊँ मंडल निदेशक तारा आर्या , बी डी पांडे अस्पताल के डाक्टर समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



