एडीआरएम मुरादाबाद ने किया स्टेशन का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : पंकज अग्रवाल

स्थान : ऋषिकेश

मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर सफाई व्यवस्था में खामी पाई गई। वहीं एडीआरएम ने भंडार गृह और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया।

शुक्रवार को मुरादाबाद डिविजन के एडीआरएम राकेश सिंह ऋषिकेश रेलवे स्टेशन निरीक्षण करने पहुंचें। स्टेशन पहुंचकर एडीआरएम ने भंडार गृह, सीसीटीवी कंट्रोल रूम , स्टेशन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था उचित न पाए जाने पर एडीआरएम ने फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। मीडिया से हुई बातचीत में एडीआरएम राकेश सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक पाया गया है

लेकिन सफाई व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। वहीं रेलवे की भूमि पर हुए अतिक्रमण पर एडीआरएम ने कहा कि कार्यवाही लगातार की जा रही है

लेकिन त्योहार या किसी विशेष अवसर के समय अतिक्रमण को नजरंदाज किया जाता है। ऋषिकेश में अतिक्रमण का मामला सामने आया है, जिस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।