
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -पंकज अग्रवाल

स्थान -पौड़ी

पौड़ी जिले में संचालित हो अस्पतालों से निकलने वाला बायोमेडिकल वेस्ट लोगों की बिमारियों का कारण न बने इसके लिये जिलाधिकारी ने स्वास्थ विभाग को निर्देश दिये हैं कि वे जिले के सभी अस्पतालों को बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्थाओं को बखूबी टटोल लें जिससे ये साफ हो पाये कि कहीं कोई अस्पताल बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण में घोर लापरवाही तो नहीं बरत रहा है और कहीं कोई अस्पताल बायोमेडिकल वेस्ट को नदी या खुले में तो नही फेक रहा है


जिलाधिकारी इन सब व्यवस्थाओं को बारिकी से निरीक्षण करने के लिये निर्देश स्वास्थ विभाग को दिये हैं वहीं नगर पालिका को भी बायोमेडिकल वेस्ट पर नजर बानने को कहा है जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि वे ऐसे सभी सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों को जिन्होंने अभी तक बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के अनुरूप बायोवेस्ट के निस्तारण का निरंतर रूप से मैकेनिज्म नहीं बनाया है उनसें 15 दिन के भीतर मैकेनिज्म बनाना सुनिश्चित करवा लें जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी चिकित्सा, अस्पताल व संस्थान अगर इसका अनुपालन न करे तो उनके खिलाफ नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाये जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्थाओ पर निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिये है।


