
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – पंकज अग्रवाल

स्थान -देहरादून

देहरादून जनपद के हरिद्वार रोड़ पर स्थित महावर पेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जल गया। आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग को दस गाड़ियां मौके पर भेजनी पड़ीं। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण तेज हवा से सामने खड़े विद्युत खंभे से आई चिंगारी बताई जा रही है। गनीमत रही कि आग दूसरी दुकानों में नहीं फैली और इसमें किसी जान का भी नुकसान नहीं हुआ।


वहीं आग लगने के बाद परिवार तो घर से सुरक्षित बाहर निकल आया लेकिन घर में बंधे कुत्ते ब्रुनो को अपने साथ बाहर लेकर आना भूल गया। आग बढती देख परिवार के किसी सदस्य की अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई। परिवार के सदस्य चिल्लाने लगे कि अंदर ब्रूनो और सिलेंडर रखे हुए हैं। इसी बीच वहां मौजूद अमित रावत उर्फ अप्पू और अभिषेक गोयल ने जब इस बात को सुना तो दोनों युवको ने आपसी तालमेल दिखाते हुए आग की लपटों से जूझते हुए घर में दाखिल हुए। उसके बाद ब्रुनो को सुरक्षित घर से बाहर निकाला। उसके बाद घर में रखे सिलेंडरों को बाहर निकाला। वहां मौजूद दोनों लोगों ने दोनों युवकों की बहादुरी को सलाम किया। लोगों का कहना था कि अगर सिलेंडर आग पकड़ जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं अमित रावत उर्फ अप्पू ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह एक बेजुबान की जान बचा पाये। एक जागरूक इंसान के नाते यह उनका फर्ज था। उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वह मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं।

आपको बता दें घटना बुधवार शाम करीब सवा सात बजे की है। इस वक्त तेज हवाएं चल रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने यहां हार्डवेयर दुकान के सामने खड़े खंभे में चिंगारी को देखा। उन्होंने शुरूआत में इसे हल्के में लिया लेकिन देखते ही देखते वह हार्डवेयर दुकान के ऊपर बने गोदाम के सामने लगे बोर्ड में जा गिरी। इस घटनाक्रम की जानकारी किसी ने सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी को दी। उन्होंने करीब सात बजकर 18 मिनट पर कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। जब तक वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचतीं तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। यहां पर पेंट और अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे। इनके कारण आग तेजी से फैलने लगी। यही नहीं हवाओं ने इस आग को और बल देना शुरू कर दिया। शुरूआत में पहुंची दो गाड़ियों का पानी चंद मिनटों में ही खत्म हो गया। इसके बाद तीन और गाड़ियां मौके पर पहुंची। देखते ही देखते वहां पर 10 गाड़ियां आग बुझाने में लग गई।


मौके पर एसपी सिटी सरिता डोभाल व अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। दमकल कर्मी आग बुझा रहे थे और पुलिसकर्मी मौके आसपास के लोगों को समझाने में लगे हुए थे। वहां पर स्थानीय नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। लगभग सवा नौ बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग से कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि गोदाम संचालक के साथ फायर ब्रिगेड इसका आंकलन करेगा । स्थिति को देखकर नुकसान लाखों में बताया जा रहा है।



