अंडर-14 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -रिजवान अख्तर

स्थान- गदरपुर

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के तत्वधान में अंडर-14 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ ऐमिनिटी क्रिकेट मैदान हुआ। जिस मुख्य अतिथि एमिनीटी स्पोर्ट्स एकेडमी के एमडी सुभाष अरोरा जी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के द्वारा लगातार इस तरह की प्रतियोगिता कराई जा रही हैं।

एमेनिटी स्पोर्ट्स अकैडमी में पहला मैच मौर्य क्रिकेट एकेडमी गदरपुर और रूद्र लाइंस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर के मध्य खेला गया जिसमें रूद्र लाइंस रुद्रपुर की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया ।निर्धारित 40 ओवरों के मैच में रुद्र लायंस की टीम ने 38 ओवरों में 174 रन सभी विकेट खोकर बनाएं ।जिसमें अभिमन्यु ने शानदार 88 तथा तरुण ने 39 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। वही मौर्य क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अनहद सिंह संधू ने 5 और अभिषेक ने 2 विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन कर 6 विकेट से मैच जीत लिया मौर्य क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शशांक सिंह चौहान ने नाबाद 57रन तथा चौहान ने 31 और रिया ने 30 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया । मौर्य क्रिकेट एकेडमी ने 33 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त करें। अनहद सिंह संधू शानदार प खेल के प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।

इस मैच के अंपायर यादवेंद्र सिंह पवार और तरुण सिंह आर्य तथा स्कोरर बलवंत सिंह रहे। वही मौर्य क्रिकेट एकेडमी गदरपुर में दूसरा मैच रुद्रपुर क्रिकेट क्लब और डीपीएस एंड स्पोर्ट्स अकैडमी के मध्य खेला गया। डीपीएस रुद्रपुर ने टॉस जीतकर पहले बिल्डिंग का फैसला लिया। और पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्रपुर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में 37 ओवर में 196 रन सभी विकेट खोकर बनाएं जिसमें रुद्रपुर क्रिकेट क्लब की तरफ से उज्जवल गुप्ता ने 72 नितिन ने 25 तथा मोहक ने 22 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। डीपीएस की तरफ से राजदीप ने 3 और गोविंद ने 2 विकेट लिए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 35 ओवरों में 6 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया । जिसमें अनमोल सिंह ने शानदार 53 गेंदों पर 83 रन का योगदान दिया मोहम्मद कैफ ने 32 रन बनाए अपनी टीम को शानदार प्रदर्शन करने के लिए अनमोल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के सचिव नूर आलम ,राहुल पवार, विनोद सिंह पवार ,इंद्रनील कर ,मौर्य क्रिकेट एकेडमी के एमडी आनंद मौर्य ,शमशेर सिंह विदिशा , चेतन सिंह गौरव सरकार और कृष्णा ,आफताब आलम मौजूद रहे। आयोजकों के द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें प्रतिभाग कर रही है जिसका फाइनल मैच 23 अप्रैल को मौर्य क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा।