
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट – अशोक सरकार

स्थान -स्थान – खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत तहसील खटीमा के झनकईया में बने मंदिर को वन भूमि पर बताते हुए अतिक्रमण हटाने के नाम पर वन विभाग ने तोड़ा। मंदिर तोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने खटीमा तहसील में प्रदर्शन कर वन विभाग पर गलत तरीके से मंदिर तोड़ने का लगाया आरोप। वहीं ग्रामीणों ने मंदिर को कैनाल की भूमि पर निर्मित बताया। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने जमीन की पैमाइश करा कर कार्रवाई की कही बात। यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की जा चुकी है।


उसी मुहिम के तहत खटीमा में आज वन विभाग की टीम ने झनकईया में बने मंदिर को वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाना कहकर तोड़ दिया। वही मंदिर तोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ने जिस मंदिर को ध्वस्त किया है वह मंदिर वन भूमि पर ना होकर सरकारी कैनाल की जमीन पर बना है और वन विभाग के अधिकारियों ने बिना नोटिस दिए इस मंदिर को तोड़ा है और ना ही हमें अपना पक्ष रखने का मौका दिया है।

जबकि इस मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक लाख की सहयोग राशि दिया था। ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट से इस पूरे प्रकरण मे दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा जो शिकायत की जा रही है उस मामले में जांच कराई जाएगी और जांच उपरांत जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



