
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – रिजवान अख्तर

स्थान – दिनेशपूर

अधिशासी अधिकारी सरोज गौतम के नेतृत्व में नगर पंचायत प्रशासन की टीम ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर नगर में अभियान चलाया। टीम ने दुकानदारों के द्वारा नाली से बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण करके रखे गए सामान को हटा दिया। इस दौरान टीम और दुकानदारों के बीच कई जगह नोकझोंक भी हुई। सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई


कि यदि फुटपाथ पर उन्होंने अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ चालानी की कारवाई की जाएगी। साथ ही बाहर रखे गए सामान को जब्त कर लिया जाएगा।

इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सरोज गौतम ने कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत दुकानदारों के द्वारा नाली से बाहर कोई भी सामान रखे जाते हैं तो उसकी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा आज सिर्फ चेतावनी दी गई है आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी



